बिहारवासियों के लिए खुशखबरी, होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

पटना। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस बार होली पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रमुख स्टेशन और सुविधा

दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों जैसे दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा पर विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और स्टाफ तैनात किया जाएगा।

विशेष ट्रेनें

पुरी–पटना के बीच ट्रेन संख्या 08439/08440 साप्ताहिक रूप से चलेगी।

गोंदिया–पटना के बीच 08861/08862 विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर उपलब्ध रहेगी।

पटना–नई दिल्ली के बीच 03293/03294 प्रतिदिन सेवा प्रदान करेगी।

पटना–चर्लापल्ली (03253/03254/03255) साप्ताहिक आधार पर चलेगी।

शेखपुरा–आनंद विहार (02397/02398 एवं 03697/03698) के बीच विभिन्न दिनों में स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

पुणे–दानापुर (01481/01482 एवं 01449/01450) ट्रेने संचालित होगी

लोकमान्य तिलक टर्मिनल–दानापुर (01143/01144) ट्रेने चलेगी।

अहमदाबाद–पटना स्पेशल ट्रेन (09447/09448) का परिचालन भी 25 और 27 मार्च तक होली स्पेशल के रूप में बढ़ाया गया है। यह ट्रेन डीडीयू, आगरा फोर्ट और कोटा के मार्ग से चलेगी।

यात्रियों के लिए सुझाव

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और टिकट ऑनलाइन या काउंटर से समय पर बुक करें। भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर आवश्यक सभी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। इस होली, बिहारवासियों को यात्रा में सहजता और सुविधा देने के लिए यह स्पेशल ट्रेनें महत्वपूर्ण साबित होंगी।

0 comments:

Post a Comment