यूपी में 25 लाख बच्चों को खुशखबरी, फ्री मिलेगी ये सुविधाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य के 25 लाख बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स फ्री में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को नई तकनीक से परिचित कराना और उनकी पढ़ाई को और प्रभावी बनाना है।

AI से बच्चों को क्या लाभ होगा

1 .व्यक्तिगत सीखने की सुविधा: AI बच्चों की सीखने की गति और समझ के अनुसार पढ़ाई को अनुकूलित कर सकता है।

2 .जटिल विषय सरल बनाना: गणित या विज्ञान जैसे कठिन विषयों को AI आसान उदाहरण और व्याख्या के माध्यम से समझा सकता है।

3 .भाषाई कौशल सुधारना: AI उच्चारण, शब्दार्थ, अनुवाद और अभ्यास में मदद करेगा, जिससे अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में दक्षता बढ़ेगी।

4 .प्रोजेक्ट और क्रिएटिविटी: बच्चों को प्रोजेक्ट आइडियाज देने, समस्या समाधान और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने में AI मददगार साबित होगा।

सरकार की योजना

उत्तर प्रदेश सरकार एक व्यापक योजना बना रही है, जिसके तहत बच्चों को स्कूल और कॉलेज स्तर पर AI टूल्स का उपयोग फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, AI के सही और सुरक्षित इस्तेमाल के लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment