युवाओं के लिए खुशखबरी: RBI और SBI में बंपर भर्ती, अभी करें अप्लाई

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। इस साल भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बंपर भर्ती की घोषणाएं हुई हैं, जिनमें ग्रेजुएट उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RBI भर्ती 2026

RBI ने इस साल 650 असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक RBI की वेबसाइट rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया होना आवश्यक है।

SBI भर्ती 2026

साथ ही, SBI ने 2273 ग्राहक सेवा अधिकारी (CBO) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए भी उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जानकारों का कहना है कि RBI और SBI दोनों में भर्ती का यह अवसर युवाओं के लिए स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें। ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment