दरअसल लंबे समय से शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। योगी सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर उन्हें राहत दी है। शिक्षा मित्रों ने इसे महंगाई के बीच "संजीवनी" बताया है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।
सीएम ने यह भी कहा कि अब सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी। यह सुविधा 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और कर्मचारियों के परिवार के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों सुनिश्चित करेगी।
1 .मानदेय में भारी बढ़ोतरी:
उत्तर प्रदेश सरकार ने 1,43,781 शिक्षा मित्रों और 24,781 अनुदेशकों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी हो गई है। अब शिक्षा मित्रों को हर महीने 18,000 और अनुदेशकों को 17,000 रुपये मिलेगा। इससे पहले शिक्षा मित्र 10,000 और अनुदेशक 9,000 रुपये ही प्राप्त कर रहे थे।
2 .कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा
सरकार ने सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की भी घोषणा की। यह सुविधा 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए बड़ा राहत पैकेज साबित होगी।

0 comments:
Post a Comment