8वां वेतन आयोग कब होगा लागू?
भारत में लगभग हर दस साल पर नया वेतन आयोग बनाया जाता है। 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू है, इसलिए अब 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। सरकार ने 2025 में आयोग का गठन किया और इसे लगभग 18 महीनों में अपनी सिफारिशें पेश करने का लक्ष्य दिया है।
हालांकि, आयोग की रिपोर्ट अभी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। जब तक सरकार इसे मंजूरी नहीं देती और लागू नहीं करती, तब तक कर्मचारियों के वेतन में बदलाव दिखाई नहीं देगा। यदि रिपोर्ट समय पर तैयार और लागू हो जाती है, तो यह संशोधन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता हैं।
वेतन और फिटमेंट फैक्टर में बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव फिटमेंट फैक्टर में हो सकता है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत यह 2.57 गुना है। कर्मचारियों की मांग है कि इसे 3.68 गुना किया जाए। ऐसा होने पर न्यूनतम बेसिक सैलरी लगभग 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये या उससे अधिक हो सकती है।
इस बदलाव से न केवल मासिक वेतन बढ़ेगा, बल्कि भत्तों में भी सुधार आएगा। इसका लाभ लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को मिलेगा। हालांकि इसका अंतिम निर्णय अभी तक नहीं लिया गया हैं।
एरियर का मुद्दा
कर्मचारियों की एक बड़ी चिंता एरियर की राशि है। यदि सिफारिशें पिछली तारीख से लागू होती हैं, तो कर्मचारियों को एकमुश्त एरियर के रूप में मोटी रकम मिल सकती है। जानकार मानते हैं कि सरकार अपने बजट और वित्तीय स्थिति के अनुसार एरियर का भुगतान करेगी।

0 comments:
Post a Comment