1. 460 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3500 परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। एक बटन दबाकर कुल 460 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होने का दावा किया गया।
2. दुर्घटना में मृत्यु पर 5 लाख रुपये की सहायता
सरकार ने स्पष्ट किया कि अब किसान के साथ-साथ उसके परिवार, बटाईदार और सह किसान भी योजना के दायरे में हैं। दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इससे पहले भी हजारों परिवारों को सैकड़ों करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
3. 24 घंटे में आपदा राहत का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि बाढ़, अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली या आगजनी जैसी आपदा के 24 घंटे के भीतर राहत राशि पीड़ितों के खाते में पहुंच जाए। राज्य आपदा मोचक निधि के तहत हजारों किसानों और प्रभावित परिवारों को पहले ही सहायता दी जा चुकी है।
4. आपदा मित्रों को 5 लाख का बीमा कवर
आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों को तीन वर्ष तक 5 लाख रुपये का जीवन और चिकित्सा बीमा कवर देने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने 45 हजार होमगार्ड्स की भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दिए जाने की भी बात कही है।
5. डॉप्लर वेदर राडार और आधुनिक मौसम तंत्र
प्रदेश के लखनऊ, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर राडार स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा सैकड़ों ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और हजारों रेन गेज लगाए जा रहे हैं, ताकि मौसम की सटीक जानकारी और आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी मिल सके।

0 comments:
Post a Comment