1. शिक्षामित्र और अनुदेशक का बढ़ा मानदेय
सीएम योगी ने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय अब 18,000 रुपये मासिक होगा, जो पहले 10,000 रुपये था। वहीं अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये मासिक कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल 2026 से लागू होगा, जिससे शिक्षा क्षेत्र में लगे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
2. शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र का विकास
सीएम योगी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के लिए 580 करोड़ रुपये और लगभग 16 लाख ट्यूबवेल को फ्री बिजली देने की घोषणा की गई है। इससे ग्रामीण शिक्षा और कृषि क्षेत्र में सुधार की संभावना बढ़ेगी।
3. युवाओं और तकनीकी क्षेत्र में निवेश
युवाओं को डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 25 लाख युवाओं को फ्री AI टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। कृषि, माल ढुलाई और खाद छिड़काव में रोबोटिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 50 प्रतिशत शहरीकरण के कामों में AI और तकनीकी का योगदान बढ़ाया जाएगा।
4 .महिलाओं और न्याय पंचायत स्तर पर सशक्तिकरण
सीएम ने कहा की प्रदेश की 8,000 न्याय पंचायतों में डिजिटल उद्यमी बनाए जाएंगे। हर न्याय पंचायत पर महिला उद्यमी विपणन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी। महिलाओं को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त ऋण और न्याय पंचायत स्तर पर 100 करोड़ रुपये खर्च कर शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोलने की भी योजना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment