बिहार में 60 हजार नई भर्ती, सरकार ने दी 4 बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में पुलिस और सुरक्षा बलों में 60 हजार से अधिक नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में इस योजना का पूरा रोडमैप पेश किया।

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और माफिया को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। विशेष रूप से महिला अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। राज्य में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह कदम अहम साबित होगा।

1 .बड़ी भर्ती का ऐलान

बिहार सरकार ने पुलिस और सुरक्षा बलों में 60 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें 31 हजार सिपाही, 13,500 बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल और 1,700 सैप पद शामिल हैं। भर्ती मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य है।

2 .महिला सुरक्षा और अभया ब्रिगेड: 

राज्य में अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी) का गठन किया जाएगा, जो विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों की सुरक्षा करेगी। इसके लिए 1,500 स्कूटी और 2,500 मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी।

3 .पुलिस लाइन और परिवार की सुविधा: 

राज्य की सभी 40 पुलिस लाइनों में भोजन और शिक्षा की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों के लिए विशेष स्कूल खोले जाएंगे, ताकि परिवार के सदस्य सुरक्षित और संरक्षित वातावरण में रहें।

4 .औद्योगिक सुरक्षा और तकनीकी पहल: 

बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा संभालेगा। इसके अलावा एआई तकनीक का इस्तेमाल अग्निशमन सेवा में किया जाएगा और फायर इंजीनियरिंग सेल का गठन होगा।

0 comments:

Post a Comment