यूपीडा का जिम्मा और निर्माण योजना
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी। यह एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-21, फिल्म सिटी तक जाएगा। कुल लंबाई 74.3 किलोमीटर है, जिसमें 20 किलोमीटर का हिस्सा यीडा क्षेत्र में स्थित है और इसमें से 9 किलोमीटर का एलिवेटेड निर्माण होगा।
आपको बता दें की स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा परियोजना के निर्माण से नोएडा एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच आसान और तेज़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।
जमीन खरीद का विवरण
लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद के बाद इसे UPEIDA को सौंपा जाएगा। पूरे गंगा लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए कुल 56 गांवों की जमीन का उपयोग होगा। 8 गांव गौतमबुद्ध नगर और 48 गांव बुलंदशहर जिले में स्थित हैं। परियोजना का अनुमानित लागत 4000 करोड़ रुपये है।
प्रदेश में कनेक्टिविटी में विस्तार
इस लिंक एक्सप्रेसवे के पूरा होने से मेरठ से प्रयागराज तक चल रहे गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच सीधा मार्ग तैयार होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के बाद इस क्षेत्र में मालवाहक और यात्री वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। लिंक एक्सप्रेसवे इन वाहनों के लिए मार्ग को आसान और तेज़ बनाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment