मुख्य अंतर
1. रफ्तार
ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल क्रूज मिसाइल है, जो लगभग मैक 2.8 से 3.0 की रफ्तार से उड़ती है। इसका मतलब यह है कि यह ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज है। टॉमहॉक की तुलना में यह लगभग चार गुना तेज है, क्योंकि टॉमहॉक सबसोनिक मिसाइल है और इसकी रफ्तार लगभग 0.74 मैक है।
2. मारक क्षमता
इसमें टॉमहॉक का पलड़ा भारी है। टॉमहॉक 1,600 से 2,400 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। वहीं ब्रह्मोस वेरिएंट्स की रेंज 290 से 800 किलोमीटर तक सीमित है।
3. घातक शक्ति
तेज़ रफ्तार के कारण ब्रह्मोस में टॉमहॉक के मुकाबले 32 गुना ज्यादा काइनेटिक एनर्जी होती है। इसका मतलब है कि ब्रह्मोस अपने टकराने की शक्ति से बिना वॉरहेड के भी दुश्मन के युद्धपोत या इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर सकती है।
4. पकड़ में आना
टॉमहॉक अपने Terrain Hugging यानी जमीन के करीब उड़ने और धीमी रफ्तार के कारण रडार से आसानी से बच जाती है। इसके विपरीत, ब्रह्मोस इतनी तेज होती है कि दुश्मन के रडार को प्रतिक्रिया देने का समय ही नहीं मिलता।
कौन है ज्यादा ताकतवर?
अगर लक्ष्य को तेज़ रफ्तार और पूरी ताकत के साथ तुरंत नष्ट करना हो, जैसे किसी युद्धपोत को, तो ब्रह्मोस श्रेष्ठ है। लेकिन यदि लंबी दूरी पर किसी सुरक्षित ठिकाने पर चुपचाप हमला करना हो, तो टॉमहॉक अधिक प्रभावी साबित होती है। दोनों मिसाइलें अपनी-अपनी रणनीति और उद्देश्य में अद्वितीय हैं। युद्ध की परिस्थिति और लक्ष्य के आधार पर ही इनके उपयोग का निर्णय लिया जाता है।

0 comments:
Post a Comment