वर्तमान सैलरी क्या है?
अभी 7वां वेतन आयोग के तहत लेवल-6 (4200 ग्रेड-पे) कर्मचारियों की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹35,400 है। इसी को आधार मानकर नए वेतन की गणना की जा रही है।
फिटमेंट फैक्टर से तय होगी नई सैलरी
8वें वेतन आयोग में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होगी। यह वही गुणांक होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है।
संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अनुमान इस प्रकार हैं:
1.83 फिटमेंट फैक्टर (न्यूनतम अनुमान): नई बेसिक सैलरी करीब ₹64,872
2.28 फिटमेंट फैक्टर (मध्यम अनुमान): नई बेसिक सैलरी करीब ₹80,712
2.57 फिटमेंट फैक्टर (पुराने पैटर्न जैसा): नई बेसिक सैलरी करीब ₹90,978
2.86 फिटमेंट फैक्टर (उच्च अनुमान): नई बेसिक सैलरी करीब ₹1,01,244
इन आंकड़ों से साफ है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
ग्रॉस सैलरी कितनी हो सकती है?
बेसिक सैलरी के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) भी मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन सभी को जोड़कर कुल ग्रॉस सैलरी लगभग ₹1.15 लाख से ₹1.20 लाख के आसपास पहुंच सकती है।
लागू होने की संभावित तारीख
8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल सरकार सुझावों पर विचार कर रही है और इस प्रक्रिया में कर्मचारी संगठनों की मांगों को भी शामिल किया जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment