उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती
U.P. Co-operative Institutional Service Board की ओर से विशेष भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक, सहायक, नकदी प्रबंधक, टंकण सहायक और सिविल अभियंता जैसे पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी नौकरी की तलाश में हैं।
बिहार में भी निकली भर्ती
Bihar State Cooperative Bank ने भी विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत विधि, लेखा, फसल विशेषज्ञ समेत कुल 7 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए स्नातक, वाणिज्य स्नातक, चार्टर्ड लेखाकार, कंपनी सचिव, कृषि या कृषि व्यवसाय प्रबंधन में परास्नातक जैसी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
दोनों राज्यों में निकली इन भर्तियों से युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने का अच्छा मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिलेगा।
क्या रखें ध्यान?
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह जांच लें। समय सीमा के भीतर आवेदन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment