केंद्र सरकार का 1 बड़ा फैसला, बिहारवासियों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। केंद्र सरकार ने दरभंगा एम्स के लिए 1264 करोड़ रुपये के पूर्व स्वीकृत बजट में अतिरिक्त 700 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद एम्स का कुल अनुमानित बजट 2006.07 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने जताई खुशी

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस फैसले को जनहितकारी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया। उनका कहना है कि इस निर्णय से दरभंगा एम्स का निर्माण और तेजी से पूरा होगा और मिथिला क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

दरभंगा एम्स का महत्व

दरभंगा एम्स न केवल बिहार बल्कि पड़ोसी राज्यों के लाखों लोगों के लिए उच्चस्तरीय और सुलभ चिकित्सा सेवाओं का केंद्र बनेगा। यह संस्थान आधुनिक चिकित्सा, शोध और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र भी होगा, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा।

निर्माण में रफ्तार बढ़ेगी

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि संशोधित बजट के अनुमोदन के बाद एम्स का निर्माण कार्य तेज गति से होगा। यह परियोजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी बल्कि रोजगार सृजन का भी एक बड़ा माध्यम बनेगी।

केंद्र सरकार का जनता तोहफा

संजय सरावगी ने कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार ने देशवासियों के लिए एक और बड़ा तोहफा भी दिया है। पश्चिम एशिया में संकट के बीच पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये की ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। जिससे लोगों को राहत मिली है।

0 comments:

Post a Comment