युवाओं के लिए ये 10 बड़े फैसले
1. TRE-4 एक चरण में: शिक्षक भर्ती परीक्षा को एकल चरण में कराने की मांग स्वीकार की गई है।
2. परीक्षा सुधार समिति: प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था सुधारने के लिए पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी।
3. विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पोर्टल और सहायता शिविर की व्यवस्था की गई है।
4. 70वीं BPSC की जांच: परीक्षा की पारदर्शिता से जुड़े मामलों को विशेषज्ञ समिति के सामने रखने का फैसला हुआ है।
5. 1799 दरोगा पदों पर भर्ती: दरोगा भर्ती की आगे की प्रक्रिया समिति की रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
6. BSSC परीक्षाओं का कैलेंडर: कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाएं समय पर कराने और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की दिशा में कार्रवाई होगी।
7. लाइब्रेरियन भर्ती: खाली पदों की संख्या के आधार पर पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती शुरू करने की तैयारी की जाएगी।
8. संविदाकर्मियों को लेकर विचार: भर्ती में संविदा कर्मचारियों को मिलने वाले अंक और संभावित अलग कोटे पर उच्चस्तरीय समिति विचार करेगी।
9. डोमिसाइल नीति: राज्य की भर्ती प्रक्रियाओं में अधिक से अधिक डोमिसाइल नीति लागू करने के मुद्दे पर नियमों के तहत आगे कार्रवाई होगी।
10. परीक्षा में पारदर्शिता: प्रश्नपत्र, OMR और उत्तर पुस्तिका से जुड़े नियमों में पारदर्शिता बढ़ाने के सुझावों पर समिति विचार करेगी। पेपर लीक मामलों की जांच भी नियम के अनुसार जारी रहेगी।
छात्रों ने आंदोलन खत्म किया
बैठक में मांगों पर हुई चर्चा और सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समय पर प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर दिया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment