इन निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में विनिर्माण, सीमेंट, फार्मा, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी और सौर ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही अलग-अलग जिलों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
इन जिलों में होगा बड़ा निवेश
मंजूर परियोजनाओं में गोरखपुर में एपीएल अपोलो ट्यूब्स की 320 करोड़ रुपये, अमरोहा में टेरेस्ट्रियल फूड प्रोसेसर्स की 277.30 करोड़ और ललितपुर में अल्ट्राटेक सीमेंट की 738 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है।
इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हाथरस, बागपत और मथुरा में भी बड़ी औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित होंगी। इनमें सबसे बड़ा निवेश एल्पेक्स सोलर की मथुरा परियोजना में 992.38 करोड़ रुपये का है।
रोजगार को भी मिलेगी रफ्तार
इन परियोजनाओं के जमीन पर उतरने के बाद प्रदेश में औद्योगिक ढांचा मजबूत होने के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य निवेश परियोजनाओं को तेजी से लागू कराना और पात्र कंपनियों को नीति के अनुसार जरूरी प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है।

0 comments:
Post a Comment