बिहार में बिगड़ेगा मौसम! तेज बारिश और ठनका को लेकर पूरे राज्य में डबल अलर्ट

पटना। बिहार में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश की कमी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। खासकर बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है।

तीन महीने बाद भी बारिश की कमी

मानसून के करीब तीन महीने गुजरने के बाद भी बिहार में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 11 जिलों में सामान्य से 50 प्रतिशत या उससे अधिक बारिश की कमी बनी हुई है।

सितंबर में भी असमान बारिश के संकेत

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर के शुरुआती दिनों में कुछ जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे महीने मानसून की स्थिति समान रहने की संभावना कम है। कई इलाकों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है।

0 comments:

Post a Comment