SBI ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, 1 अक्टूबर से नए नियम लागू

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक ने इस खाते से होने वाले ट्रांजैक्शन को लेकर नियमों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होगी, जिसका सीधा असर फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या पर पड़ेगा।

चार ट्रांजैक्शन के बाद लगेगा शुल्क

नए नियम के अनुसार, BSBD खाते से हर महीने शुरुआती चार ट्रांजैक्शन या निकासी मुफ्त रहेंगी। इसके बाद पांचवें ट्रांजैक्शन से 15 रुपये और GST का शुल्क लिया जाएगा। यानी फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ग्राहक को चार्ज देना होगा।

डिजिटल ट्रांजैक्शन भी होंगे शामिल

पहले डिजिटल माध्यम से किए गए कुछ लेनदेन को चार मुफ्त निकासी की सीमा में शामिल नहीं किया जाता था। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ATM, नकद निकासी और डिजिटल ट्रांजैक्शन को फ्री लिमिट में गिना जाएगा। इसलिए ग्राहकों को महीने के दौरान अपने ट्रांजैक्शन का ध्यान रखना होगा।

क्या है BSBD अकाउंट?

BSBD यानी बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट सामान्य बचत खाते से अलग होता है। इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता नहीं होती। यह खाता खास तौर पर कम आय वाले लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है।

इस खाते में बैंक की ओर से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। एक व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक BSBD खाता रखने की अनुमति नहीं होती। इसलिए SBI ग्राहक 1 अक्टूबर से लागू होने वाले नए चार्ज नियम को ध्यान में रखते हुए अपने लेनदेन की योजना बनाएं।

0 comments:

Post a Comment