बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! 17 लाख से अधिक पेंशनधारियों के लिए आई बड़ी खबर

पटना। बिहार के पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर है। राज्य में अभी 17 लाख 19 हजार से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है। इसे पूरा करने के लिए सरकार ने विशेष अभियान तेज कर दिया है और लाभार्थियों को 30 सितंबर तक सत्यापन कराने का मौका दिया गया है।

समय पर कराएं जीवन प्रमाणीकरण

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण बेहद जरूरी है। सत्यापन नहीं होने की स्थिति में पेंशन की राशि खाते में आना बंद हो सकती है। राज्य सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों के खातों में हर महीने 1,100 रुपये भेजे जाते हैं।

जिलों में लगाए जाएंगे शिविर

सभी जिलों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर पेंशनधारियों का सत्यापन कराया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

पटना में सबसे ज्यादा मामले लंबित

रिपोर्ट के अनुसार, पटना में करीब 1.37 लाख जीवन प्रमाणीकरण के मामले लंबित हैं। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 1 लाख 3 हजार से अधिक और गया में भी करीब एक लाख मामलों का सत्यापन बाकी है।

प्रशासन ने पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 30 सितंबर से पहले अपना जीवन प्रमाणीकरण जरूर पूरा करा लें, ताकि पेंशन भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।

0 comments:

Post a Comment