यूपी की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! PAC में बनेंगी तीन नई महिला बटालियन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में पीएसी की तीन महिला बटालियन गठित की गई हैं। इन बटालियनों का नाम वीरांगनाओं ऊदा देवी, झलकारी बाई और अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इन महिला बटालियनों के जरिए बेटियों को पीएसी में नेतृत्व और सेवा का बड़ा अवसर मिलेगा। एक बटालियन लखनऊ, दूसरी गोरखपुर में तैयार की जा रही है, जबकि तीसरी बटालियन बदायूं में निर्माण के अंतिम चरण में बताई गई है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पीएसी की कंपनियों का पुनर्गठन किया है और अब महिलाओं की भागीदारी को भी मजबूत किया जा रहा है।

बेटियों को स्कूटी देने की भी तैयारी

महिलाओं के लिए सरकार की अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष की 50 हजार छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्कूटी देने की योजना है। इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा शुरू किए जाने की बात भी कही गई है।

0 comments:

Post a Comment