CM सम्राट की बड़ी घोषणा, बिहार की 10 लाख जीविका दीदियों को खुशखबरी

पटना। रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की जीविका दीदियों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की है। राज्य की करीब 10 लाख जीविका दीदियों के घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसके तहत पात्र परिवारों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस पहल को प्रदेश की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का खास तोहफा बताया है।

31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य

सरकार ने करीब 10 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने का काम 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह योजना पीएम सूर्य घर योजना के तहत आगे बढ़ाई जाएगी। 

मुख्यमंत्री के अनुसार, सोलर पैनल लगने के बाद परिवारों को बिजली के खर्च में बचत करने में मदद मिलेगी। इससे हर महीने बिजली के बिल का बोझ कम हो सकता है और बची हुई रकम परिवार की दूसरी जरूरतों पर खर्च की जा सकेगी।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मिलेगी मदद

सरकार का मानना है कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ यह पहल जीविका दीदियों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी मददगार साबित हो सकती है। बिजली खर्च में कमी आने से घरेलू बजट पर दबाव घटेगा। 

10 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने की योजना से बिहार में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment