बिहार में किसानों के लिए नई व्यवस्था, 5 जिलों में हुआ लागू

पटना। बिहार सरकार किसानों को समय पर और सही तरीके से खाद उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक बिक्री व्यवस्था को डिजिटल बना रही है। इसके तहत फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर एप्लीकेशन सिस्टम (FFAS) के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की गई है।

पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वैशाली और शेखपुरा में Farmer ID के आधार पर उर्वरक बिक्री शुरू की गई थी। इसके सफल रहने के बाद अब यह व्यवस्था जहानाबाद, अरवल, शिवहर, लखीसराय और किशनगंज में भी लागू कर दी गई है।

अधिकारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

पटना स्थित कृषि भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों को डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली, खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों तक गुणवत्तायुक्त खाद और बीज आसानी से पहुंचाना है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के अनुसार, IFMS और AgriStack के एकीकरण से खाद की खरीद-बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। सरकार का मानना है कि डिजिटल व्यवस्था से उर्वरक वितरण पर बेहतर निगरानी होगी और किसानों को जरूरत के समय खाद मिलने में सुविधा होगी। आने वाले समय में इस प्रणाली का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment