1. मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह अवधि नई शुरुआत के लिहाज से अच्छी रह सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में कोई नया सौदा लाभ दे सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रह सकता है। आय के नए साधन मिलने के साथ बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से फायदा होने के योग हैं।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार या मित्रों का सहयोग मिल सकता है।
4. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 27 से 31 अगस्त का समय भाग्य का साथ देने वाला हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और अचानक कोई लाभ भी मिल सकता है।
5. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह अवधि विशेष रूप से शुभ रह सकती है। करियर में सफलता के साथ नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

0 comments:
Post a Comment