1. रोजाना करें एक्सरसाइज
नियमित शारीरिक गतिविधि शरीर के साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। रोज करीब 30 मिनट तेज चाल से चलना, योग या हल्की एक्सरसाइज करने की आदत बनाएं।
2. नींद पूरी करें
अच्छी नींद दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर और मस्तिष्क को आराम मिलता है। रोज एक तय समय पर सोने और जागने की कोशिश करें।
3. पोषक आहार लें
डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, मेवे और पर्याप्त पानी शामिल करें। बहुत ज्यादा तला-भुना और अत्यधिक मीठा खाने से बचना बेहतर है।
4. दिमाग को एक्टिव रखें
नई चीजें सीखना, किताब पढ़ना, पहेलियां हल करना, संगीत सीखना या किसी नए कौशल का अभ्यास करना दिमाग को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है।

0 comments:
Post a Comment