इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत अकाउंटेंट, लोअर ग्रेड क्लर्क, असिस्टेंट मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर समेत कुल पांच तरह के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर पैनल तैयार किया जाएगा, जिसकी वैधता एक वर्ष तक रहेगी।
25 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के लिए BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।
ऐसे होगा चयन
BSFC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार होने वाले पैनल से किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी बोर्ड की ओर से आगे जारी की जाएगी। आवेदन या भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी परेशानी के लिए अभ्यर्थी हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क ईमेल helpdesk.bceceboard@bihar.gov.in और फोन नंबर 0612-2220230 दिया गया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment