बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम, इन 24 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, जारी हुआ अलर्ट

पटना। बिहार में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 26 से 31 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

26 से 31 अगस्त तक इन हिस्सों में रहेगा असर

26 अगस्त को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान चंपारण क्षेत्र, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा और जहानाबाद समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा अरवल, रोहतास, कैमूर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

27 अगस्त को मौसम का असर उत्तर बिहार के कुछ और इलाकों तक पहुंच सकता है। सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर भी अलर्ट वाले क्षेत्रों में शामिल रहेंगे। इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण से लेकर भागलपुर और दक्षिणी जिलों तक कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि सीमांचल के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में इस दिन कोई चेतावनी नहीं बताई गई है।

28 अगस्त को मौसम का ज्यादा असर उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बिहार में देखने को मिल सकता है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार के साथ खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई और बांका में येलो अलर्ट रहेगा।

29 अगस्त को अलर्ट का फोकस मुख्य रूप से पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल औरंगाबाद समेत दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों पर रहेगा। बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और कटिहार में भी मौसम खराब होने की आशंका है।

30 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद से लेकर पटना, गया, नवादा और नालंदा तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-मध्य बिहार के साथ बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी आंधी-बारिश की संभावना रहेगी।

31 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण के साथ बक्सर, भोजपुर, कैमूर और रोहतास में अलर्ट है। वहीं पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में भी गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

0 comments:

Post a Comment