सरकार ने बताया अस्थायी है रोक
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए नए LPG कनेक्शन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। सरकार का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद नए कनेक्शन दोबारा शुरू किए जा सकते हैं। फिलहाल पुराने ग्राहकों की गैस सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है।
पुराने कनेक्शन का हो रहा नवीनीकरण
मार्च 2026 से 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिन लोगों का पहले से कनेक्शन है, उन्हें रिफिल दिया जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े पुराने कनेक्शन को नियमों के अनुसार रिन्यू किया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों से KYC अपडेट कराने को कहा जा रहा है।
नए कनेक्शन के लिए क्या है विकल्प?
नए कनेक्शन की बुकिंग बंद होने के कारण कुछ डिस्ट्रीब्यूटर 5 किलो और 10 किलो के विकल्प लेने की सलाह दे रहे हैं। बड़े शहरों में 10 किलो वाला FTL LPG सिलेंडर भी उपलब्ध है, जिसे जरूरत के अनुसार बुक किया जा सकता है।
अमेरिका से बढ़ी LPG खरीद
पश्चिम एशिया संकट के बाद भारत ने LPG और LNG की खरीद के लिए अमेरिका का रुख बढ़ाया है। लंबी समुद्री दूरी के कारण अमेरिकी LPG की लागत अधिक हो सकती है। सरकार फिलहाल घरेलू उत्पादन और आयात दोनों के जरिए देश में LPG की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दे रही है। यानी नए घरेलू LPG कनेक्शन की बुकिंग शुरू होने की अभी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं हुई है। सरकार ने इसे अस्थायी रोक बताया है और परिस्थितियां स्थिर होने पर कनेक्शन फिर शुरू होने की उम्मीद जताई है।

0 comments:
Post a Comment