बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बेटियों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली बेटियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत चल रही सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी की गई है। अब इसका लाभ सभी वर्गों की पात्र महिला अभ्यर्थियों को देने का प्रस्ताव है।

पहली खुशखबरी: सभी वर्गों की बेटियां होंगी शामिल

अब तक इस योजना का लाभ मुख्य रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग महिला अभ्यर्थियों तक सीमित था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

दूसरी खुशखबरी: परीक्षा के अनुसार 30 हजार से 1 लाख रुपये तक सहायता

महिला अभ्यर्थियों को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के आधार पर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। कुछ निर्धारित UPSC परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 75 हजार से 1 लाख रुपये तक सहायता मिल सकती है।

वहीं CDS, NDA, CBI और अन्य राज्यों की सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता पाने वाली अभ्यर्थियों के लिए 50 हजार रुपये, जबकि RBI Grade-B, SBI और कुछ रेलवे भर्ती परीक्षाओं के लिए 30 हजार रुपये की सहायता का प्रस्ताव है। 

फिलहाल UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिला अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 1 लाख रुपये और BPSC प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद बिहार की अधिक से अधिक बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

0 comments:

Post a Comment