13 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
प्रस्तावित एक्सप्रेसवे बक्सर से शुरू होकर भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका होते हुए भागलपुर तक पहुंचेगा। यानी कुल 13 जिले इससे सीधे लाभान्वित होंगे। इस सड़क के बनने से इन जिलों के बीच सीधी और तेज आवाजाही संभव होगी।
पटना से भी जुड़ सकेगा रास्ता
पटना सीधे एक्सप्रेसवे के रूट पर नहीं होगा, लेकिन जहानाबाद इसके लिए प्रमुख कनेक्टिंग प्वाइंट बनेगा। पटना से जहानाबाद तक पहले से फोरलेन सड़क उपलब्ध है। ऐसे में यहां से एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान होगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी कनेक्शन
इस परियोजना को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना भी है। इससे बिहार के संबंधित जिलों को यूपी और आगे दिल्ली की ओर बेहतर सड़क संपर्क मिल सकता है। व्यापार, परिवहन और आवागमन को इससे फायदा होने की उम्मीद है।
PPP मॉडल पर होगा निर्माण
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित है। इसमें निजी कंपनी निवेश कर सड़क का निर्माण करेगी और वाहनों से टोल वसूली के जरिए परियोजना की लागत की भरपाई की जाएगी। एक्सप्रेसवे बनने से बिहार के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के बीच सड़क संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment