रक्षाबंधन पर 3 बड़े तोहफे, बिहार के महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी

पटना: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर देते हुए तीन बड़े तोहफों का ऐलान किया है।

1 .PhD करने वाली छात्राओं को हर महीने 10 हजार

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए PhD की पढ़ाई कर रही छात्राओं को हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इससे शोध करने वाली बेटियों को पढ़ाई और रिसर्च से जुड़े खर्चों में मदद मिलने की उम्मीद है।

2 .स्टार्टअप के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद

महिलाओं और युवतियों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत पात्र युवतियों को व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करने के लिए 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

3 .दो दिन तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए दो दिनों तक सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है। इससे त्योहार पर अपने परिवार और मायके जाने वाली महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य

सरकार ने आने वाले वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है। इनमें 60 लाख महिलाओं को पशुपालन, 25 लाख को विनिर्माण और 15 लाख को सेवा क्षेत्र से जोड़ने की योजना है। साथ ही मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं को 600 करोड़ रुपये की सहायता देने की तैयारी है।

0 comments:

Post a Comment