कई इलाकों में तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमकर बारिश हुई। हमीरपुर में करीब 22 सेंटीमीटर, जबकि चंदौली में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। 27 अगस्त को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मेरठ और बागपत समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर बना रहेगा। बांदा, बलिया और वाराणसी समेत कई जिलों में 27 अगस्त को तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 31 अगस्त और 1 सितंबर के आसपास भी कुछ इलाकों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।
12 जिलों में जलभराव और अचानक बाढ़ का खतरा
लगातार बारिश के कारण पश्चिमी यूपी के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, औरैया, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, झांसी, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा और शाहजहांपुर के निचले क्षेत्रों तथा जलग्रहण इलाकों में अचानक बाढ़ के कम से मध्यम खतरे का अनुमान जताया है।
किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह
बारिश के साथ तेज हवा और आंधी की स्थिति में कच्चे मकानों, फसलों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को खेतों में जलभराव की स्थिति पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को सलाह है कि मौसम खराब होने पर पेड़, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment