CM सम्राट का तोहफा, बिहार की बेटियों के लिए 3 बड़ी खुशखबरी

पटना। रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की बेटियों और बहनों के लिए सरकार ने कई अहम पहल शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक इन योजनाओं का उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करना है।

1. पुलिस दीदी को मिलेंगे 4700 दोपहिया वाहन

स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी। इन वाहनों के जरिए छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

2. 1000 छात्राओं को पीएचडी फेलोशिप

उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाली बेटियों के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप शुरू की जाएगी। इसके तहत करीब 1,000 पात्र छात्राओं को चार वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे शोध कर रही छात्राओं को पढ़ाई और रिसर्च से जुड़े खर्चों में मदद मिलने की उम्मीद है।

3. बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज

बेटियों को कारोबार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए 'बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना' भी शुरू की जाएगी। इसके तहत योग्य बेटियों को स्टार्टअप के लिए 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। सरकार की इन पहलों का फोकस बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर है। ऐसे में रक्षाबंधन पर घोषित ये योजनाएं बिहार की छात्राओं और युवा महिलाओं के लिए अहम मानी जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment