5 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ
मुख्यमंत्री के मुताबिक मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के बीच 600 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही अगले पांच वर्षों में करीब 20 हजार करोड़ रुपये के योजनागत संसाधनों का अभिसरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को आर्थिक मजबूती देने में मदद मिलेगी।
1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य
सरकार ने आने वाले वर्षों में बिहार की 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 60 लाख महिलाओं को पशुपालन, 25 लाख को विनिर्माण और 15 लाख महिलाओं को सेवा क्षेत्र से जोड़ने की योजना बताई गई है।
सरकार का फोकस महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें स्थायी आय और रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने पर भी है। मुख्यमंत्री ने अभियान को बिहार की महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया है।
.png)
0 comments:
Post a Comment