HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

सैनिक स्कूल नालंदा में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के सैनिक स्कूल नालंदा में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सैनिक स्कूल नालंदा में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : सैनिक स्कूल नालंदा में अवर श्रेणी लिपिक के खाली पड़े पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योग्यता : सैनिक स्कूल नालंदा के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए।

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 1 मई 2021 तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

चयन प्रक्रिया : सैनिक स्कूल नालंदा के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें।

वेतनमान : लेवल-2 के अनुसार।

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.sainikschoolnalanda.bih.nic.in/vacancy1.htm

नौकरी का स्थान : नालंदा, बिहार।

राम मंदिर निर्माण में बिहार के 5 जिलों ने दिया सबसे ज्यादा दान

न्यूज डेस्क: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। निर्माण कार्य के लिए बिहार के कई संस्थाओं के साथ साथ जिले के लोग भी दान में अपना योगदान दे रहे हैं।

खबर के मुताबिक राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर ने 5 करोड़ की राशि 5 सालों में देने का फैसला लिया है। वहीं बिहार में सबसे ज्यादा दान देने वाले जिलों में पटना जिला पहले नंबर पर हैं। जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में सबसे ज्यादा दान दिया हैं।

राम मंदिर निर्माण में बिहार के 5 जिलों ने दिया सबसे ज्यादा दान। 

पटना जिले ने 6 करोड़ 25 लाख 15 हजार 359 का दान दिया। 

भागलपुर जिले ने 1 करोड़ 66 लाख 14 हजार 295 का दान दिया।

आरा जिले ने 1 करोड़ 11 लाख 52 हजार 056 का दान दिया 

औरंगाबाद जिले ने 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 835 का दान दिया।

गया जिले ने 1 करोड़ 30लाख 89 हजार 909 का दान दिया हैं। 

आपको बता दें की यह आंकड़ा राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताई गई हैं।

बिहार में फर्जी शिक्षकों के बुरे दिन शुरू, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क: बिहार में फर्जी तरीकों से शिक्षक बनने वालों के लिए बुरे दिन शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में फर्जी तरीकों से शिक्षक बनने वाले लोगों पर निगरानी विभाग एक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

खबर के मुताबिक हरलाखी थाना क्षेत्र के पोतगाह नया प्राथमिक विद्यालय में पिछले 10 वर्षों से कार्यरत शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शिक्षक पर फर्जी तरीकों से नौकरी करने का आरोप लगा हैं। इसके खिलाफ कारवाई शुरू हो गई हैं।

बता दें की शिक्षक पर विभाग को फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के दौरान इन्होने जो शैक्षणिक प्रमाण पत्र विभाग में जमा किये थे। वह जांच के दौरान फर्जी पाए गए हैं।

निगरानी विभाग के जब इस शिक्षक के प्रमाण पत्र की जांच की तो इनका प्रमाण पत्र किसी लड़की के नाम से निकला हैं। इसके बाद इनकी पोल खुल गई। विभाग ने ऐसे फर्जी शिक्षकों पर सख्त कारवाई करने के आदेश दिए हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं। 

पटना में आज 1000 तक बिक रहा मटन-चिकेन

न्यूज डेस्क: होली के मौके पर बहुत से लोग चिकेन-मटन बनाना पसंद करते हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही हैं। पटना में आज मटन 1000 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही हैं। वहीं कुछ इलाकों में मटन ख़त्म तक हो गए हैं।

खबर के अनुसार पटना समेत पूरे राज्य में सुबह 5 बजे से ही मटन और चिकेन दुकान भारी भीड़ लगने लगी। बिहार के गया, भागलपुर, जहानाबाद, नवादा जैसे शहरों में मटन 800 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा हैं। तो वहीं चिकेन भी 160-180 रुपया प्रतिकिलो तक बिक रहा हैं।

होली के मौके पर बिहार में चिकेन-मटन की बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। पटना के कई पॉस इलाकों में बकरे की मीट के दाम दोगुने यानि 1200 रुपए प्रतिकिलो तक बेचे गए। फिर भी कई लोगों को मटन मिल नहीं पा रहा हैं जिसके कारण लोग चिकेन खरीद रहे हैं।

इस दौरान कोरोना गाइडलाईन की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। पटना, भागलपुर गया और पूर्णिया समेत राज्य के सभी जिलों के मटन दुकानों के बाहर काफी भीड़ की स्थिति देखी गई। बहुत से लोग बिना मास्क के भी दिखाई दे रहे हैं।

31 मार्च से चलेगी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, देखें टाइमटेबल

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के कारण देशभर में कई ट्रेनों का परिचालन बंद था। जिससे रेल यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए रेलवे ने धीरे-धीरे कई ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक वाराणसी और पटना जंक्शन के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन 31 मार्च से शुरू हो जायेगा। जो लोग इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं वो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

बता दें की यह जनशताब्दी एक्सप्रेस वाराणसी के पास मंडुआडीह से खुलकर पटना जंक्शन तक जाती है। इस दौरान इस जनशताब्दी ट्रेन का ठहराव वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर जंक्शन, बक्सर स्टेशन और आरा जंक्शन पर ही है।

रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को यह ट्रेन मंडुवाडीह से खुलकर पटना जंक्शन अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पहुंचेगी। वहीं पटना जंक्शन से यह ट्रेन शाम को वाराणसी वापस जाएगी। यात्रीगण 31 मार्च से इस ट्रेन से सफर कर सकते हैं।

बिहार में जमीन बेचने वाला दलाल कैसे करता हैं फर्जीवाड़ा, तुरंत जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार के कई प्रयासों के बावजूद बिहार में जमीन का फर्जीवाड़ा होता हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में जमीन का फर्जीवाड़ा सिर्फ और सिर्फ खतियान की वजह से होता हैं। जिसका शिकार आम व्यक्ति बन जाते हैं।

खबर के अनुसार बिहार में खतियान की वर्तमान व्यवस्था में कई ऐसे उदाहरण हैं जहां एक ही जमीन की दो जमाबंदी कायम है। यह कोई तकनीकी भूल नहीं बल्कि कर्मचारी और जमीन बेचने वाले दलालों की मिलीभगत से होने वाला फर्जीवाड़ा है।

बता दें की बिहार में जमीन बेचने के बाद भी खतियान से पुराने मालिक का नाम नहीं हटता है। लंबे समय के बाद उसकी दूसरी पीढ़ी खतियान को मिलाती है तो वह जमीन भी उसके नाम पर ही दिखती है जिसे उनके पुरखे बेच चुके हैं।

आपको बता दें की इस जगह से ही जमीन बेचने वाले दलाल फर्जीवाड़ा करता हैं। वो उस नाम पर कर्मचारी से मिलीभगत कर नया जमाबंदी खोल लेता है और उसे दाबारा बेच देता है। उसके बाद नये मालिक कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाते रहते हैं। इसलिए बिहार में जमीन खरीदने के दौरान इस बात का ख्याल जरूर रखें। 

जमीन खरीद-बिक्री में नहीं होगा फर्जीवाड़ा, सरकार की नई तैयारी

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग जमीन खरीद-बिक्री के दौरान फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती हैं। साथ ही साथ उनका पैसा भी डूब जाता हैं। इस फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए बिहार सरकार नई तैयारी शुरू करने जा रही हैं।

खबर के मुताबिक जमीन का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए भूमि सुधार विभाग (Land Reforms Department) एक नयी पहल करने जा  रही हैं। इस नई पालन के अनुसार जमीन की खरीद- बिक्री के साथ ही नक्शा में भी स्वयं परिवर्तन हो जाएगा। 

इतना ही साथ जमीन के खतियान से पुराने जमीन मालिक का नाम भी हट जाएगा और नये जमीन मालिक का नाम जुड़ जाएगा। इससे राज्य के लोगों को बहुत फायदे होंगे। साथ ही साथ बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री में होने वाला फर्जीवाड़ा रुक जायेगा।

दरअसल वर्तमान समय में जमीन बिक जानें के बाद भी खतियान पर पुराने मालिक का नाम होता हैं। कई बार जमीन बेचने वाले दलाल कर्मचारियों से मिलकर लोगों को जमीन का खतियान दिखाकर एक ही जमीन को दो बार बेच देते हैं। इससे लोग फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं और उनका पैसा भी डूब जाता हैं और लोग कोट का चक्कर काटते रहते हैं।

उत्तराखंड में 105 पदों पर निकली भर्तियां, 16 अप्रैल है अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तराखंड में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। जो लोग इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

पदों का नाम :    पदों की संख्या :

लॉ ऑफिसर:        कुल 02 पद। 

पर्सनल ऑफिसर:  कुल 08 पद।

असिस्टेंट इंजीनियर:  कुल 79 पद।

अकाउंट ऑफिसर:   कुल 15 पद।

सीनियर इंड्रस्टियल इंजीनियर: कुल 01 पद।

योग्यता : उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC/ EWS के लिए 800 रुपए। उत्तराखंड के SC/ ST के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित हैं।

नौकरी का स्थान : उत्तराखंड

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.upcl.org/

बिहार में जमीन मापी के दौरान अब नहीं होगी गड़बड़ी, जानें कारण

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन अमीनों के द्वारा जमीन की मापी की जाती हैं। लेकिन कई बार लोग अमीन की मापी पर विश्वास नहीं करते हैं। जिसके कारण लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार अब जमीन मापी के दौरान नई तकनीक का इस्तेमाल करेगी। 

खबर के मुताबिक बिहार में अब जमीन की मापी मशीन से निकलने वाली किरणें के द्वारा की जाएगी। इस मापी के दौरान एक इंच और फूट की तो बात छोड़िए एक सेमी का भी फर्क नहीं आएगा। यह मशीन जमीन की 100 प्रतिशत मापी सही देगी।

इस व्यवस्था के लागू होने से जमीन मापी में होने वाली गड़बड़ी ख़त्म हो जाएगी। साथ ही साथ न जरीब और कड़ी खींचने की जरूरत और न ही फीता ढीला पकड़ने की शिकायत होगी। मशीन के द्वारा जमीन की मापी बिलकुल सही तरीकों से होगी।

बता दें की बिहार सरकार नई व्यवस्था से जमीन की मापी के लिए सभी अमीनों को ट्रेनिंग देगी। बहुत जल्द राज्य में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जायेगा। इससे जमीन का वाद-विवाद खत्म हो जायेगा और अमीन पर भी किसी तरह का आरोप नहीं लग सकेगा।

उत्तर प्रदेश में 75 पदों पर निकली वैकेंसी, ऑनलाइन करें आवेदन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण : फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) ने Academic और Non-Academic के 75 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

वेतनमान : 35000-150000 रुपये प्रतिमाह।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.fddiindia.com/career.php

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://www.fddiindia.com/career.php पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जितने वाले 5 खिलाड़ी

न्यूज डेस्क: क्रिकेट के इतिहास में कई क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्होंने मैन ऑफ द सीरीज जीते हैं। लेकिन दुनिया में पांच ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन पांच क्रिकेटरों के बारे में।

सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जितने वाले 5 खिलाड़ी। 

1 .सचिन तेंदुलकर: सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज जितने वाले क्रिकेटरों के लिस्ट में सचिन पहले नंबर पर हैं। इन्होने 5 टेस्ट सीरीज और 15 वनडे सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का ख़िताब जीता हैं।

2 .विराट कोहली : इस लिस्ट में भारत के कप्तान विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली 3 टेस्ट, 8 वनडे और 5 टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज जितने का रिकॉड बनाया हैं।

3 .जैक्स कैलिस: इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने 9 टेस्ट सीरीज और 6 वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहें हैं।

4 .शाकिब अल हशन: बांग्लादेश के शाकिब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 5 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहें हैं।

5 .सनत जयसूर्या : इस लिस्ट में जयसूर्या पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने 2 टेस्ट और 11 वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब जीता हैं।

बिहार में जमीन सर्वे होने से सरकार को होंगे 5 बड़े फायदे

न्यूज डेस्क: बिहार में नीतीश सरकार के आदेश के बाद 20 जिले में सर्वे का काम चल रहा हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं की इस सर्वे से सरकार को कौन-कौन से फायदे होंगे। आज इसी विषय में जानने की  कोशिश करेंगे की जमीन सर्वे से सरकार को कौन-कौन से फायदे होंगे।

बिहार में जमीन सर्वे होने से सरकार को होंगे 5 बड़े फायदे। 

1 .बिहार में जमीन सर्वे से सरकार को सबसे बड़ा फायदा ये होगा की राज्य में जमीन सम्बंधित सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाएगी।

2 .जमीन सर्वे के बाद भूमि विवाद की समस्या खत्म होगी। बिहार में 60 प्रतिशत अपराध की घटना का एक कारण भूमि विवाद होता हैं।

3 .जमीन सर्वे के बाद जमीन की खरीद बिक्री आसान हो जाएगी और लोग कहीं से भी अपने जमीन की डिटेल्स प्राप्त कर सकेंगे।

4 .बिहार में जमीन सर्वे के बाद सरकार को सबसे बड़ा फायदा ये होगा की राज्य में जमीन की धोखाधड़ी ख़त्म हो जाएगी।

5 .जमीन सर्वे के बाद पुलिस प्रशासन को जमीन विवाद को सुलझाना आसान हो जायेगा। साथ ही साथ कोई व्यक्ति दूसरे की जमीन पर कब्ज़ा नहीं कर सकेगा।

दिल्ली में 10वीं, 12वीं और स्नातक के लिए सरकारी नौकरी

न्यूज डेस्क: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक Ministry of Home Affairs (MHA) ने अपने विभाग में कई खाली पड़े पदों को भरने के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं।

पदों का विवरण : बता दें की Ministry of Home Affairs (MHA) ने इंजीनियर, स्टोनों, सिस्टेंट और अकाउंटेंट के 39 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि: Ministry of Home Affairs (MHA) के इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया : नौकरी करने की चाहत रखने वाले उम्मीदवार वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर जा नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : नई दिल्ली।

राजस्थान में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: राजस्थान में सरकारी नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यहां ग्रुप-C के कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : बता दें की शुष्क वन अनुसंधान संस्थान ने ग्रुप-C के Technical Assistant, Technician, LDC, Forest Guard, MTS सहित कुल 18 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : शुष्क वन अनुसंधान संस्थान के इन खाली पड़े पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित किया गया हैं।

वेतनमान : इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों का वेतन 18000 रुपये से लेकर 92300 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक उम्मीदवार 22 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को फटाफट पूरा कर लें।

आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार वेबसाइट https://afri.icfre.org/ पर विजिट करके जारी नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए  निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

नौकरी का स्थान : राजस्थान। 

पटना में कहां-कहां की जमीन है सबसे महंगी, जानकर चौंक जाएंगे

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के मुख्य इलाकों में बहुत से लोग अपना घर बनाने की चाहत रखते हैं। लेकिन इन इलाकों में घर बनाना आम व्यक्ति के लिए आसान नहीं हैं। क्यों की इन इलाकों में दिन प्रतिदिन जमीन का सर्किल रेट तेजी के साथ बढ़ रहा हैं।

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना शहर के सबसे पॉश इलाकों में गांधी मैदान से लेकर सगुना मोड़ तक का क्षेत्र आता है। इन क्षेत्र में जमीन की कीमत आसमान छू रही हैं। इन इलाकों में जमीन को खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं हैं।

बता दें की इन इलाकों में जमीन का रेट करोड़ से भी उपर पहुंच गया हैं। पटना के तीन इलाके डाकबंगला, फ्रेजर रोड और एग्जीबिशन रोड में जमीन की कीमत सबसे ज्यादा हैं। खबर के अनुसार पटना के डाकबंगला में जमीन का सर्किल रेट 1.3 से 1.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया हैं।

वहीं पटना के फ्रेजर रोड में जमीन का सर्किल रेट 1.2 से 1.3 करोड़ रुपये हैं। वहीं एग्‍जीबिशन रोड में 1.2 करोड़ से 1.3 करोड़ तक हैं। पटना का ये इलाका राजधानी का सबसे बेस्ट इलाका माना जाता हैं। यहां कारण है की यहां जमीन रेट सबसे ज्यादा हैं।

बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने से पहले याद रखें 4 बातें

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन हजारों की मात्रा में जमीन की रजिस्ट्री होती हैं। कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे चार ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान जमीन रजिस्ट्री के दौरान जरूर दें।

बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने से पहले याद रखें 4 बातें

1 .बिहार के किसी शहर में जमीन की रजिस्ट्री करा रहे हैं तो आप रजिस्ट्री के दौरान इस बात का ध्यान जरूर दें की जमीन का असली मालिक कौन हैं। आप जमीन के असली मालिक से ही रजिस्ट्री कराये।

2 .बता दें की बिहार में एक जमीन का एक से अधिक जमीन मालिक हो सकता हैं। इसलिए आप इस बात का पता जरूर लगाए।

3 .जमीन की रजिस्ट्री आप सही दस्तावेजों के साथ बिहार के रजिस्ट्री कार्यालय में ही कराएं। ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो।

4 .बिहार में जमीन रजिस्ट्री कराने से पहले आप जमीन का केवाला और जमीन के नए रशीद पर मौजूद मालिक के नाम का मिलान जरूर करें।

बिहार में ग्रेजुएट के लिए नौकरियों की बहार, सैलरी 53000 के पार

न्यूज डेस्क: बिहार में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ने Child Development Project Officer (CDPO) किए पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

खबर के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ने CDPO के 55 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री हैं तो आवेदन करने में थोड़ी भी देरी ना करें। क्यों की आवेदन की तिथि नजदीक आ गई हैं।

बता दें की Child Development Project Officer (CDPO) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। क्यों की इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

आयु सीमा : 21 से 37 वर्ष।

वेतनमान : 53100-167800 रुपये प्रतिमाह।

आवेदन के लिए डाइरेक्ट लिंक : http://bpsc.bih.nic.in/

नौकरी का स्थान : पूरे बिहार में कहीं भी।

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, सभी को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पंचायत चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेस करने वाले लोगों के लिए नामांकन शुल्क निर्धारित कर दिया गया हैं। इसको लेकर कई तरह के दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं।

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, सभी को जानना ज़रूरी। 

1 .आयोग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम कचहरी पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला पर्षद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधियों का नामांकन शुल्क वापस नहीं होगा।

2 .बता दें की बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों चाहे तो एक पद के लिए एक सेट या अधिकतम दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 

3 .पंचायत चुनाव में मुखिया, कचहरी सरपंच और पंचायत समिति के प्रत्याशी को 1000 रुपये। जबकि महिला प्रत्याशी, एससी,एसटी व पिछड़े वर्गों के प्रत्याशी का 500 रुपये नामांकन शुल्क जमा करने होंगे।

4 .ग्राम कचहरी पंच और पंचायत सदस्य के प्रत्याशी का नामांकन शुल्क 250 रुपये हैं। वहीं महिला प्रत्याशी, एससी, एसटी व पिछड़े वर्गों के प्रत्याशी का नामांकन शुल्क 125 रुपये हैं।

5 .जिला पर्षद सदस्य पद के प्रत्याशी का नामांकन शुल्क 2000 रुपये। जबकि महिला प्रत्याशी, एससी, एसटी व पिछड़े वर्गों के प्रत्याशी का नामांकन शुल्क 1000 रुपये हैं।

बिहार पंचायत चुनाव से पहले मुखिया की बल्ले-बल्ले

न्यूज डेस्क: बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इसको लेकर बिहार चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। बहुत जल्द पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जायेगा। इसके बार पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी।

इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं। जिससे बिहार के मुखिया और पंचायत जनप्रतिनिधियों की बल्ले-बल्ले हो रही हैं। खबर के मुताबिक पंचायती राज विभाग बहुत जल्द पंचायत जनप्रतिनिधियों का मानदेय उनके बैंक अकाउंट में भेजने वाला हैं।

बता दें की बिहार के कई जिलों में जिला पार्षद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य औए वार्ड सदस्य को मानदेय नहीं मिला हैं। इन जनप्रतिनिधियों को मानदेय देने के लिए पंचायती राज विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं। बहुत जल्द इन्हे लंबित मानदेय मिल जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में लंबित मानदेय का भुगतान 31 मार्च तक कर दिया जायेगा। बता दें की अगली बार से इनका मानदेय सही समय पर सीधे बैंक अकाउंट में होगा। इसको लेकर पंचायती राज विभाग तैयारी कर रहा हैं। 

राजस्थान लोक सेवा आयोग में बंपर वैकेंसी, 30 अप्रैल है अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: राजस्थान लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्ती को लेकर बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : राजस्थान लोक सेवा आयोग में Head Master, Praveshika School के 83 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता बीएड के साथ साथ स्नातक होनी चाहिए। अधिक  जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आयु सीमा : राजस्थान लोक सेवा आयोग के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

आवेदन की तिथि : राजस्थान लोक सेवा आयोग के पदों पर आवेदन करने अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन शुल्क : GEN/ OBC/ EWS के लिए 350/-, SC/ ST के लिए 150/-

आधिकारिक वेबसाइट : https://rpsc.rajasthan.gov.in/

नौकरी का स्थान : राजस्थान।

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

बिहार जमीन सर्वे में रखें 5 बातों का ध्यान, बरना होगा नुकसान

न्यूज डेस्क: बिहार के 20 जिलों में जमीन का सर्वे किया जा रहा हैं। इस सर्वे के दौरान पर कुछ विशेष बातों का जरूर ध्यान रखें ताकि भविष्य में किसी प्रकार के नुकसान का सामना करना ना पड़ें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे पांच ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान जमीन सर्वे के दौरान जरूर रखें।

बिहार जमीन सर्वे में रखें 5 बातों का ध्यान, बरना होगा नुकसान। 

1 .बिहार जमीन सर्वे के दौरान आप फॉर्म भरते समय कोई गलती ना करें। साथ ही साथ अपने जमीन की जानकारी सही-सही दें।

2 .सर्वे के दौरान आप खुद मौजूद रहें और जमीन के सही दस्तावेजों के कॉपी को अपने पास रखें और जमीन का सर्वे कराएं।

3 .अगर आपका जमीन आपके दादा, परदादा के नाम हैं तो आप वंशावली फॉर्म को सही-सही भरकर सर्वे आधिकारिक के पास जमा करें।

4 .सर्वे के दौरान आप किसी दूसरे की जमीन या सरकारी जमीन को अपना बनाने की कोशिश ना करें। इससे आपको नुकसान हो सकता हैं।

5 .बिहार जमीन सर्वे में आप नाम, पता, खाता नंबर, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि की जानकारी को सही-सही दें। क्यों की सर्वे के बाद आपके नाम से नया खतियान तैयार किया जायेगा।

बिहार में मुखिया और वार्ड सदस्यों की बढ़ी टेंशन

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनाव से पहले सभी पंचायतों के वर्तमान जनप्रतिनिधि मुखिया और वार्ड सदस्यों की टेंशन बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायती राज विभाग ने इनके लिए एक बड़ा फरमान जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ग्राम पंचायतों को ग्रामीण पक्की गली-नाली योजना और हर घर नल का जल उपलब्ध कराने की राशि दी गयी। विभाग ने साफ कहा है की 31 मार्च से पंचायत जनप्रतिनिधि इसमें खर्च किये गए राशि की ऑडिट कराये।

बता दें की किस पंचायत के किन-किन वार्डों में पक्की गली-नाली योजना व हर घर नल की योजना अभी तक अधूरी है। इसकी पूरी डिटेल्स जमा करनी हैं। पंचायती राज विभाग ने कहा है की अगर ये जनप्रतिनिथि अपने कार्यों की ऑडिट 31 मार्च तक नहीं करते हैं तो इन्हे आयोग घोषित कर दिया जायेगा।

पंचायती राज विभाग मेंमुखिया और सरपंच से पिछले पांच सालों में किये गए कामों की पूरी ऑडिट कराने को कहा हैं। इसके लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया हैं। अगर मुखिया और सरपंच ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें पंचायत चुनाव लड़ने से रोका जा सकता हैं।

बिहार के 6 जिलों में तेजी से फैल रहा कोरोना, लोग रखें ध्यान

न्यूज डेस्क: बिहार के छह जिलों में प्रतिदिन कोरोना के नए केस मिल रहे हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन बिहार के 33 जिलों में 351 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे राज्य सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं।

खबर के अनुसार बिहार के पटना में सर्वाधिक 137 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं भागलपुर में 48 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं। जबकि अररिया में 18, गया में 14 और जहानाबाद में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं सीवान में 15 नए संक्रमितों की पहचान की गई।

अगर आप बिहार के इन जिलों में रहते हैं तो आप अपना ध्यान रखें। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाईन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाए। ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।

बिहार पुलिस में ड्राइवर की भर्ती को लेकर नोटिश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस में ड्राइवर की भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इस सन्दर्भ में केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया हैं।

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया हैं की बिहार पुलिस चालक सिपाही के पद के लिए आवेदन करने वाले गोरखा अभियार्थी वेबसाइट पर दिए लिंक Important notice regarding Gorkha Candidates of Advt. No.05/2019 पर लॉगइन करके अपने गोरखा होने की पुष्टि करें।

बता दें की इसके लिए आयोग ने 28-03-2021 से 10-04-2021 तक का समय दिया हैं। इस अवधि में ऑनलाइन के द्वारा सत्यापन कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन सत्यापन करने में कोई दिक्कत हो रही हैं तो वो अपनी फोटो आईडी और आवेदन फॉर्म की पावती के साथ पटना हार्डिंग रोड स्थिति चयन पर्षद कार्यालय में 9 और 10 अप्रैल 2021 को जाकर सुधरवा सकते हैं।

नोटिश देखने के लिए लिंक : http://www.csbc.bih.nic.in/Advt/Notice-26-03-2021.pdf

बिहार के 8300 पंचायतों का होगा सौंदर्यीकरण

न्यूज डेस्क: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। बिहार के पंचायतों को शहरों की तरह विकसित करने के लिए बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने योजना बनाना शुरू कर दिया हैं। बहुत जल्द इस योजना को पंचायतों में लागू किया जायेगा।

खबर के मुताबिक पंचायती राज विभाग बिहार के 8300 पंचायतों का सौंदर्यीकरण करने जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने की कवायद शुरू की जा रही हैं। इसकी जानकारी खुद पंचायती राज मंत्री ने दी हैं।

बता दें की बिहार के 8300 पंचायतों में चिल्ड्रेन पार्क, खेल का मैदान समेत सौंदर्यीकरण के अन्य काम कराने की योजना तैयार की जा रही हैं। शहरों की तरह गांव की गलियों को साफ रखने के लिए सफाई करने की योजना भी तैयारी की जा रही हैं।

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि के खर्च को लेकर शीर्ष स्तर की बैठक में ये निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा है की इस राशि से पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और सीसीटीवी कैमरे सहित कई तरह के काम किये जाएंगे। 

आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, 5वीं-10वीं पास करें आवेदन

न्यूज डेस्क: आंगनबाड़ी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही है। इसके लिए नोटिश भी जारी किया जा चूका हैं। आप नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका, मिनी आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया गया हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 5वीं-10वीं पास निर्धारित किया गया हैं। 

कितने पदों पर होगी भर्ती: बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर नोटिश जारी किया गया हैं।

आवेदन की तिथि: उत्तर प्रदेश का बाल सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2021 तक निर्धारित किया गया हैं। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार बाल सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क हैं।

बिहार के राशन कार्डधारकोंं के लिए बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार के राशन कार्डधारकोंं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के राशन कार्डधारक अगर 31 मार्च तक अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो उन्हें राशन मिलना बंद हो जायेगा।

खबर के मुताबिक बिहार के राशन कार्डधारक 31 मार्च तक अपने राशनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक जरूर करें।ऐसा नहीं करने पर राशन दुकान से अनाज का उठाव नहीं कर पाएंगे। साथ ही साथ आपको राशनकार्ड से राशन नहीं मिलेगा।

बता दें की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया हैं। साथ ही साथ राशन कार्डधारकोंं को अपने राशन कार्ड आधार से लिंक करने को कहा हैं। राशनकार्ड धारक इस बात का ध्यान रखें।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी राशन कार्डधारकों को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इसको लेकर 31 मार्च तक का समय दिया गया हैं। आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर जल्द से जल्द जुड़वा लें।