यूपी में 10वीं पास के लिए खुशखबरी, आई बड़ी भर्ती, वेतन 56 हजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक शानदार रोजगार का अवसर आया है। CSIR-National Botanical Research Institute (CSIR-NBRI), लखनऊ ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff) के कुल 17 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए सिर्फ 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पद का विवरण

पद का नाम: मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)

कुल पदों की संख्या: 17 पद।

वेतनमान: ₹18,000 से ₹56,900 (लेवल-1 पे मैट्रिक्स अनुसार)

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक

आयु सीमा: अधिकतम 25 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लखनऊ स्थित CSIR-NBRI में की जाएगी।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट nbri.res.in पर जाना होगा। "Recruitment" सेक्शन में जाकर MTS Recruitment 2025 पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट लिंक: nbri.res.in

0 comments:

Post a Comment