बिना किसी शुल्क के रजिस्ट्रेशन
इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
कहाँ और कब होंगे रोजगार मेले?
यह मेले इटावा, भदोही, मेरठ, एटा, बांदा, ललितपुर, खेरी और कौशांबी जैसे जिलों में आयोजित किए जाएंगे। यहां देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को मौके देने पहुंच रही हैं।
रोजगार मेलों की तारीख और स्थान?
24-25 अक्टूबर - इटावा (जसवंतनगर), 24 अक्टूबर - भदोही (जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर), 25 अक्टूबर - मेरठ (क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, रोहटा), 27 अक्टूबर - एटा (कल्याणी पीजी कॉलेज, मारहरा), 28 अक्टूबर - बांदा (रामेश्वर प्रसाद प्रा. आईटीआई, पचनेही), 29 अक्टूबर - ललितपुर (पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय, पनारी), 29-30 अक्टूबर - खेरी (पलिया खेरी), 30 अक्टूबर - कौशांबी (ब्लॉक परिसर, मुरातगंज), 31 अक्टूबर - खेरी (आईटीआई, राजापुर), 31 अक्टूबर - मेरठ (क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ)।
कौन-कौन से पद उपलब्ध होंगे?
इन मेलों में विभिन्न क्षेत्रों की नौकरियों के लिए चयन किया जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर सपोर्ट, एग्जीक्यूटिव आदि पदों पर भर्तियाँ होंगी।
योग्यता और आयु सीमा
योग्यता 10वीं पास से लेकर ITI, 12वीं, स्नातक, फ्रेशर और अनुभवी सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment