1 .पाचन तंत्र को बनाता है दुरुस्त
पके पपीते में पपेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में अत्यंत लाभकारी है। सुबह खाली पेट पपीता खाना पाचन क्रिया को बेहतर करता है।
2 .हृदय रोग से सुरक्षा
पपीते में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और E की भरपूर मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हैं। यह ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
3 .कैंसर से लड़ने में सहायक
पपीता लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है। विशेष रूप से ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में यह मददगार है।
4 .त्वचा और बालों के लिए वरदान
पपीते में मौजूद विटामिन A, C और E त्वचा को चमकदार बनाते हैं और समय से पहले झुर्रियां आने से रोकते हैं। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और डैंड्रफ की समस्या में भी राहत देता है।
5 .वजन घटाने में सहायक
लो कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण पका पपीता वजन घटाने वालों के लिए आदर्श फल है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनावश्यक भूख को नियंत्रित करता है।
6 .आंखों की रोशनी बनाए रखता है
पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और रतौंधी जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। बढ़ती उम्र में आंखों की कमजोरी से बचने के लिए इसका सेवन फायदेमंद है।

0 comments:
Post a Comment