भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
पद का नाम: वर्क इंस्पेक्टर (Work Inspector)
कुल पद: 1114
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
कौन कर सकता है आवेदन?
वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) परीक्षा पास की हो और आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो, वे इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
चयन प्रक्रिया
BTSC द्वारा वर्क इंस्पेक्टर के इन पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर की जाएगी। विस्तृत पाठ्यक्रम, परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 10 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवम्बर 2025
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: btsc.bihar.gov.in
.png)
0 comments:
Post a Comment