12वीं पास के लिए खुशखबरी, बिहार में आई बड़ी भर्ती!

पटना। बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission - BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के तहत कुल 23,175 पदों पर बंपर नियुक्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती विशेष रूप से 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है, जिससे राज्य के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

आपको बता दें की इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से होगी शुरू, जबकि अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारियां:

कुल पदों की संख्या: 23,175

शैक्षणिक योग्यता:

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क:

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card / Credit Card / UPI / Net Banking) से किया जा सकता है।

आयु सीमा 

1 अगस्त 2025 के अनुसार, सामान्य पुरुष: अधिकतम 37 वर्ष, सामान्य महिला: अधिकतम 40 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC/EBC): पुरुष एवं महिला दोनों के लिए अधिकतम 40 वर्ष, अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST): पुरुष एवं महिला दोनों के लिए अधिकतम 42 वर्ष, न्यूनतम आयु सभी श्रेणियों के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया:

BSSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की शुरुआत: 15 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2025

0 comments:

Post a Comment