किन्हें मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), सामान्य (General), पिछड़ा वर्ग (OBC), और अल्पसंख्यक समुदायों के उन छात्रों को मिलेगा, जो तकनीकी या गैर-तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं और किसी त्रुटि या संस्थागत लापरवाही के कारण पिछली बार छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे।
आपको बता दें की इस बार शासन ने ऐसे 30,000 से अधिक छात्रों को लाभ देने का लक्ष्य रखा है, जो डाटा लॉक न होने, समय पर सत्यापन न होने या बजट के अभाव जैसी तकनीकी परेशानियों के चलते पिछली बार आवेदन नहीं कर सके थे।
प्रमुख तिथियां और प्रक्रिया
10 से 14 अक्टूबर: संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा लॉक करने की प्रक्रिया।
26 अक्टूबर तक: जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा डाटा का सत्यापन और लॉकिंग।
27 से 31 अक्टूबर: छात्र ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
1 नवंबर: आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित संस्थान में जमा करनी होगी।
2 नवंबर: संस्थान द्वारा आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि।
8 से 11 नवंबर: त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार का अवसर।
12 नवंबर: संशोधित आवेदन संस्थान को भेजे जाएंगे।
25 नवंबर: अंतिम सत्यापन और डिजिटल सिग्नेचर के साथ डाटा लॉकिंग।
28 नवंबर: पात्र छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
छात्रों के लिए सुझाव
छात्रों को चाहिए कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान दी गई समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करें और सभी दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखें। कोई भी त्रुटि आगे बढ़ने में बाधा बन सकती है। साथ ही, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी निर्धारित तिथि से पहले अपने संस्थान में जमा करना न भूलें।

0 comments:
Post a Comment