आवेदन की तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही की जाएगी और अभ्यर्थियों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट (exams.nta.nic.in) पर जाकर आवेदन करना होगा।
पात्रता मानदंड
जो छात्र AISSEE 2026 में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है: कक्षा 6 के लिए जन्म तिथि 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच होनी चाहिए। छात्र ने पिछली कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पास की हो।
कक्षा 9 के लिए जन्म तिथि 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार ने कक्षा 8 की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से की हो।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले exams.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “AISSEE 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार “New Registration” विकल्प को चुनें और आवश्यक जानकारी (नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी) भरें। पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। विवरण की पुष्टि करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

0 comments:
Post a Comment