1. रूस
रूस दशकों से मिसाइल तकनीक का अग्रणी रहा है। सोवियत संघ के विघटन के बाद भी उसने इस क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी है। रूस के पास RS-28 Sarmat जैसी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे 'सैटन-2' भी कहा जाता है। इसकी रेंज 18000 किमी हैं। यह एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है इसके अलावा रूस ने Avangard और Kinzhal जैसी हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित की हैं।
2. अमेरिका
अमेरिका की मिसाइल प्रणाली आधुनिक तकनीक और सटीकता का बेहतरीन उदाहरण है। उसके पास Minuteman III जैसी लैंड-बेस्ड ICBM और Trident II D5 जैसी पनडुब्बी-लॉन्च की जाने वाली मिसाइलें हैं। अमेरिका की मिसाइलें GPS-गाइडेड होती हैं, जो लक्ष्य पर बेहद सटीक वार करती हैं। हाल के वर्षों में अमेरिका ने Hypersonic Attack Cruise Missile (HACM) और ARRW जैसी हाइपरसोनिक मिसाइलों पर भी तेजी से काम शुरू किया है।
3. चीन
चीन ने हाल के वर्षों में मिसाइल तकनीक में जबरदस्त प्रगति की है। उसकी DF-41 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अमेरिका तक वार कर सकती है और एक साथ कई वारहेड ले जाने में सक्षम है। वहीं, DF-17 हाइपरसोनिक मिसाइल ने सैन्य विशेषज्ञों को चौंका दिया है।
4. भारत
भारत ने मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की दिशा में लंबा सफर तय किया है। देश की Agni श्रृंखला की मिसाइलें आज इंटरकॉन्टिनेंटल रेंज तक पहुँच चुकी हैं। Agni-V की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है और यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। भारत अब हाइपरसोनिक तकनीक पर भी काम कर रहा है।
5. फ्रांस
फ्रांस यूरोप का ऐसा देश है जो अपने मिसाइल कार्यक्रम को पूरी तरह स्वतंत्र रूप से संचालित करता है। उसकी M51 पनडुब्बी-लॉन्च मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं और हजारों किलोमीटर दूर तक वार कर सकती हैं। इसके अलावा फ्रांस के पास ASMP-A जैसी एयर-लॉन्चड मिसाइलें हैं जो परमाणु और पारंपरिक दोनों हमले करने में सक्षम हैं।
6. ब्रिटेन
ब्रिटेन के पास भले ही मिसाइलों की संख्या सीमित हो, लेकिन उसकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। ब्रिटेन की मुख्य मिसाइल प्रणाली है Trident II D5, जिसे अमेरिकी तकनीक के सहयोग से विकसित किया गया है और जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
7. इज़राइल
इज़राइल अपनी सैन्य क्षमताओं के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं देता, लेकिन माना जाता है कि उसके पास Jericho III जैसी इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलें हैं, जो परमाणु हथियारों से लैस हो सकती हैं। इज़राइल का मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी बेहद उन्नत है Iron Dome, Arrow, और David’s Sling जैसे सिस्टम उसे किसी भी मिसाइल हमले से बचाने में सक्षम हैं।

0 comments:
Post a Comment