बार-बार हो रही पेशाब में जलन? अपनाएं ये 2 देसी नुस्खे अभी!

हेल्थ डेस्क। तेज़ जलन, बार-बार पेशाब जाने की इच्छा और पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द, अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये संकेत हो सकते हैं पेशाब में संक्रमण (UTI) या शरीर में बढ़ती गर्मी के। अकसर महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी इस तकलीफ से परेशान होते हैं, लेकिन शर्म या जानकारी की कमी के कारण इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

1. धनिया पानी: शरीर की गर्मी को कहें अलविदा

धनिया केवल रसोई की शान ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन प्राकृतिक कूलेंट भी है। यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करता है और पेशाब से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाता है।

कैसे बनाएं: एक से दो चम्मच साबुत धनिया रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं। यह उपाय रोज़ाना करने से पेशाब की जलन, बदबू और बार-बार पेशाब आने की समस्या में सुधार देखा गया है।

2. गुड़ और सौंफ का पानी: प्राकृतिक डिटॉक्स

गुड़ और सौंफ का मेल पेशाब की नली को साफ़ करता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है। इससे पपेशाब में होने वाला जलन दूर हो जाता हैं।

कैसे बनाएं: एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच सौंफ और छोटा टुकड़ा गुड़ मिलाएं। इसे सुबह और शाम पिएं। इससे न सिर्फ जलन में राहत मिलेगी, बल्कि पेशाब की गति सामान्य होगी और शरीर ठंडा रहेगा।

डॉक्टर क्या कहते हैं?

डॉक्टर बताते हैं की "अगर पेशाब में जलन दो दिन से अधिक बनी रहती है, तो पेशाब की जांच जरूर करवाएं। घरेलू उपाय राहत देते हैं, लेकिन बार-बार संक्रमण होना शरीर में किसी गंभीर गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।" इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

0 comments:

Post a Comment