1 .तेजस मार्क-2:
तेजस मार्क-2, भारत का घरेलू तौर पर विकसित हल्का मल्टीरोल फाइटर जेट, तेजस के पहले संस्करण से काफी उन्नत है। यह जेट बेहतर रेंज, भारी हथियार ले जाने की क्षमता और अत्याधुनिक एवियोनिक्स से लैस होगा। तेजस मार्क-2 न केवल लड़ाकू क्षमताओं में बेहतर होगा, बल्कि इसकी मारक क्षमता और स्पीड भी बेहतर होगी। यह फाइटर जेट स्काई डोमिनेंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। यह 2026 की शुरुआत में तैयार होने की उम्मीद है।
2 .AMCA: भारत का पांचवीं पीढ़ी का जेट
AMCA भारत का पहला 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट होगा, जो स्टील्थ तकनीक, सुपरसोनिक क्रूज क्षमता, और अत्याधुनिक सेंसर्स से लैस होगा। इसे खास तौर पर दुश्मनों की निगाहों से बचने और पहले हमला करने की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है। AMCA वायुसेना को हवा में अप्रत्याशित ताकत देगा और एयर डोमिनेंस में बड़ा बदलाव लाएगा। एएमसीए के लिए मौजूदा समयसीमा के अनुसार, पहला प्रोटोटाइप 2027 के अंत तक तैयार हो जाएगा, और भारतीय वायुसेना में इसका प्रवेश 2035 तक होने की उम्मीद है।
भविष्य की हवा में भारत का बढ़ेगा दबदबा
तेजस मार्क-2 और AMCA को वायुसेना में शामिल करने के बाद भारत अपनी हवाई सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये जेट्स भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएंगे और रक्षा क्षेत्र में देश की छवि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

0 comments:
Post a Comment