5वें वेतन आयोग के तहत 8% की वृद्धि
वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 5वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 466 प्रतिशत से बढ़कर 474 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मतलब है कि इन कर्मचारियों को 8 प्रतिशत की डीए वृद्धि का लाभ मिलेगा। हालांकि 5वें वेतन आयोग का कार्यकाल लगभग दो दशक पहले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसी वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाता है।
6वें वेतन आयोग के तहत की 5% बढ़ोतरी
6वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए भी बढ़ाया गया है। इस श्रेणी के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत हो गया है, जिससे उन्हें 5 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यह बढ़ोतरी भी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। 6वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2015 में खत्म हुआ था और इसके बाद 7वें वेतन आयोग लागू किया गया।
7वें वेतन आयोग के तहत हालिया 3% डीए वृद्धि
कुछ सप्ताह पहले ही केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। इस फैसले से लगभग 49.19 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचा है। यह बढ़ोतरी भी त्योहारी मौसम में उनके खर्चों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।
कर्मचारियों के लिए दो बार होती है महंगाई भत्ते की समीक्षा
सरकार हर साल जनवरी और जुलाई माह में महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है, ताकि बढ़ती महंगाई के प्रभाव से कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिल सके। इस वर्ष की जुलाई में हुई बढ़ोतरी अब उनके वेतन और पेंशन में प्रत्यक्ष रूप से नजर आएगी, जो उनके आर्थिक बोझ को कम करने में सहायक होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment