यूपी में "ग्रेजुएट्स" के लिए भर्ती, वेतन 30 हजार

लखनऊ। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ा अवसर सामने आया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak – GDS) के एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 348 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए 40 पद आरक्षित किए गए हैं।

आपको बता दें की इस भर्ती का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 मासिक वेतन मिलेगा, और इसके लिए किसी विशेष डिग्री की आवश्यकता नहीं है। कोई भी ग्रेजुएट (स्नातक) इस पद के लिए आवेदन कर सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

जो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Graduation) प्राप्त कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कब और कैसे करें आवेदन?

इस पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

हालांकि अधिसूचना में चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन IPPB की पिछली भर्तियों को देखते हुए माना जा रहा है कि उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और/या साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जा सकता है। विस्तृत चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

0 comments:

Post a Comment