1. हल्का गर्म पानी पिएं
सुबह उठते ही एक गिलास हल्का गर्म पानी पीना पाचन तंत्र को तुरंत सक्रिय करता है। यह न सिर्फ पेट की सफाई करता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखता है और कब्ज की समस्या को कम करता है। पानी में अगर थोड़ी नींबू मिलाई जाए तो यह डिटॉक्सिफिकेशन में और भी सहायक होता है।
2. फाइबर युक्त नाश्ता करें
सुबह के नाश्ते में फाइबर युक्त चीजें शामिल करना बहुत जरूरी है। ओट्स, पपीता, सेब, अमरूद या साबुत अनाज से भरपूर नाश्ता पाचन को दुरुस्त रखता है और पेट साफ रखने में मदद करता है। फाइबर पेट में भोजन को सही ढंग से पचाने में सहायक होता है और लंबे समय तक भूख को भी नियंत्रित करता है।
3. हल्की कसरत या योग करें
सुबह खाली पेट थोड़ी देर टहलना या हल्का योग करना पेट और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। खासकर पवनमुक्तासन जैसी योग मुद्राएं गैस और ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद करती हैं। हल्की कसरत से न केवल पाचन सुधरता है बल्कि दिनभर के लिए ऊर्जा भी मिलती है।

0 comments:
Post a Comment