विशेषज्ञों के अनुसार पुरुषों में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 13.5 से 17.5 ग्राम/डेसीलीटर और महिलाओं में 12.0 से 15.5 ग्राम/डेसीलीटर होना चाहिए। अगर यह स्तर कम हो जाए, तो एनीमिया जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि केवल खानपान में बदलाव करके इस स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
1. चुकंदर
चुकंदर आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और खून को साफ भी रखता है। सलाद, जूस या सूप के रूप में इसका रोज़ सेवन लाभकारी होता है।
2. पालक
पालक में आयरन के साथ-साथ विटामिन A, C, और K भी पाया जाता है। यह शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। रोज़ाना एक कटोरी उबली हुई या पकी हुई पालक ज़रूर खाएं।
3. अनार
अनार न सिर्फ़ आयरन से भरपूर होता है, बल्कि इसमें फाइबर, विटामिन A, C और ई भी होता है। यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा को भी चमकदार बनाता है।
4. गुड़ और तिल
गुड़ में आयरन की मात्रा अच्छी होती है और तिल (खासकर काले तिल) भी आयरन का अच्छा स्रोत हैं। एक चम्मच तिल के साथ थोड़ा गुड़ रोज़ाना खाने से हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार हो सकता है।
5. सेब और खजूर
सेब और खजूर दोनों में आयरन भरपूर होता है और ये शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। एक सेब और 2–3 खजूर रोज़ खाना हीमोग्लोबिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।

0 comments:
Post a Comment