यूपी में घर खरीदने का मौका, 7 शहरों के लिए बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। अगर आप उत्तर प्रदेश में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने आम लोगों के लिए एक नई आवास योजना की घोषणा की है, जिसके तहत प्रदेश के सात बड़े शहरों में फ्लैट्स पर 15 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जाएगी।

किन शहरों में मिलेंगे लोगों को फ्लैट

यह योजना प्रदेश के सात प्रमुख शहरों में लागू की गई है। लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद। परिषद की ओर से बताया गया है कि कुल 10,000 फ्लैट इन शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

बुकिंग की प्रक्रिया और छूट का लाभ

फ्लैट की ऑनलाइन बुकिंग 30 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए खरीदार परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर या क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन कर सकेंगे। योजना “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर चलेगी, यानी जो खरीदार सबसे पहले पूरी राशि जमा करेगा, उसी को फ्लैट आवंटित किया जाएगा।

छूट का लाभ इस प्रकार मिलेगा

60 दिन के भीतर पूरी राशि जमा करने वालों को 15% की छूट मिलेगी, जबकि 90 दिन के भीतर भुगतान करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी।

किस्त और ब्याज की सुविधा

खरीदारों की सुविधा के लिए परिषद ने आसान किस्त योजना भी लागू की है। फ्लैट की राशि को 10 वर्ष की अवधि में चुकाया जा सकता है। इसके लिए ब्याज दर MCLR + 1% रखी गई है। इसके अलावा, सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, सुरक्षा सेवाओं के कर्मी और भूतपूर्व सैनिक को केवल 25% राशि जमा करने पर फ्लैट का कब्जा मिल जाएगा।

0 comments:

Post a Comment