क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर दरअसल वह सूत्र है जो किसी भी वेतन आयोग की आत्मा कहा जाता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 निर्धारित किया गया था। इसी के चलते न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। अब चर्चा है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 से लेकर 2.86 के बीच हो सकता है। हालांकि यदि पिछली परंपराओं और वित्तीय परिस्थितियों को देखा जाए तो 1.92 का फिटमेंट फैक्टर सबसे व्यवहारिक प्रतीत होता है।
नई सैलरी का आकलन
यदि वर्तमान बेसिक पे और अनुमानित फिटमेंट फैक्टर को आधार मानें, तो कुछ प्रमुख पे लेवल्स पर संभावित नई सैलरी इस प्रकार हो सकती है:
Level 1: वर्तमान बेसिक पे ₹18,000 → 1.92 फैक्टर से ₹34,560, 2.08 फैक्टर से ₹37,440, 2.86 फैक्टर से ₹51,480
Level 2: वर्तमान बेसिक पे ₹19,900 → 1.92 फैक्टर से ₹38,208, 2.08 फैक्टर से ₹41,392, 2.86 फैक्टर से ₹56,914
Level 3: वर्तमान बेसिक पे ₹21,700 → 1.92 फैक्टर से ₹41,664, 2.08 फैक्टर से ₹45,136, 2.86 फैक्टर से ₹62,062
क्या कहती है सरकार?
फिलहाल सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि सरकार की पिछली बैठकों में यह जरूर संकेत मिले थे कि सरकार किसी नए ढांचे पर काम कर रही है जिससे कर्मचारियों को बेहतर लाभ मिल सके।

0 comments:
Post a Comment