बता दें की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन का प्रारूप और अन्य विवरण मुरादाबाद जिला की आधिकारिक वेबसाइट moradabad.nic.in पर उपलब्ध है।
योग्यता और उम्र सीमा
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 8वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदिका की आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।
स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता
इस भर्ती में स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सके और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती दी जा सके। आशा कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करना होता है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार NHM मुरादाबाद की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज़ों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें। पूरा आवेदन पत्र निर्धारित पते पर डाक द्वारा भेजें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: moradabad.nic.in
.png)
0 comments:
Post a Comment